Overview
हाइकु कविता की जापानी विधा है । कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक भाव स्पष्ट कर देना हाइकु की विशेषता है । तीन पंक्तियों में लिखी जाने वाली यह लघुत्तम विधा है जिसकी परतम और तृतीय पंक्ति में पाँच पाँच तथा दूसरी पंक्ति में सात वर्ण होते हैं । अर्थात कुल सत्रह वर्ण । प्रस्तुत पुस्तक में हाइकु विधा में विविध विषयों को समेटने का प्रयास किया गया है जो सर्वथा स्तुत्य व प्रशंसनीय है । इसे पढ़कर सहृदय पाठक अभिभूत रह जायेगा ऐसा मेरा परम् विश्वास है । कृपया एक बार अवश्य पढ़ें । पुस्तक उपयोगी होने के साथ साथ संग्रहणीय भी है ।
- | Author: डॉ. रंजन
- | Publisher: Pencil (One Point Six Technologies Pvt Ltd)
- | Publication Date: Sep 29, 2021
- | Number of Pages: 114 pages
- | Binding: Paperback or Softback
- | ISBN-10: 9354585337
- | ISBN-13: 9789354585333